{"_id":"595e874d4f1c1b9b538b476f","slug":"11499367245-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त से ही शुरु होगी इंटर कॉलेजों में पढाई शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त से ही शुरु होगी इंटर कॉलेजों में पढाई शुरु
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त से शुरू होगी इंटर कॉलेजों में पढ़ाई
शामली। जनपद के हाईस्कूल और इंटर कॉलेज एक जुलाई से खुल चुके हैं, लेकिन पढ़ाई अगस्त माह से ही शुरू होगी। अभी कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है, जो 15 जुलाई तक पूरी हो पाएगी। इसके बाद कांवड़ यात्रा के लिए अवकाश घोषित हो जाएगा।
फिलहाल कॉलेजों में कक्षा छह से आठ तक के दाखिलों के साथ ही 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश शुरू हो गए हैं। एक से 15 जुलाई तक प्रवेश होने हैं। इसके बाद श्रावण मास कांवड़ यात्रा शुरू होने पर मार्ग बंद हो जाएंगे, जिसके चलते स्कूल, कॉलेजों की 21 जुलाई तक अवकाश रहेगा। वीवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि फिलहाल 15 जुलाई तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। जिसके बाद कांवड़ की छुट्टी पड़ जाएगी। कॉलेज में अगस्त माह से ही सुचारु रुप से पढ़ाई शुरू होगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एनसीसी, स्काउट और एनएसएस सुविधा है। उन्होंने बताया कि कक्षा 11 में एनसीसी लेने वाले इच्छुक बच्चे 15 जुलाई को सुबह 11 बजे कॉलेज मेें संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दाखिले के समय सभी मूल प्रमाण पत्र लाने अनिवार्य हैं।
दाखिले के लिए जरूरी प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड की फोटो कापी, बैंक पास बुक की फोटो कापी, आय प्रमाण पत्र, ट्रांसफर सर्टिफिकेट की मूल कापी, जाति प्रमाण पत्र, मार्कशीट व रिजल्ट की फोटो कापी, सभी प्रमाण पत्रों की ओरिजनल कापी।
विज्ञापन
निजी कालेजों में जा रहे बच्चे
सरकारी कालेजों में दाखिला प्रक्रिया तो शुरू हो गई है, लेकिन कालेजों में दाखिले के लिए कोई खास भीड़ नजर नही आ रही है। जबकि निजी कालेजों में बच्चे ज्यादा दाखिला ले रहे है। वीवी इंटर कालेज प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि कालेज में ज्यादातर छात्र गरीब वर्ग और ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्रा ही दाखिला ले रहे। जबकि शहर के बच्चे दाखिले के लिए कम ही आ रहे है।