{"_id":"59481f9d4f1c1bca4f8b45bd","slug":"11497898909-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर जलभराव में दौडा करंट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर जलभराव में दौडा करंट, हंगामा
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
कांधला।
मोहल्ला शेखजादगान में जलभराव के दौरान करंट उतरने से दहशत पसर गई। मोहल्ले वालों ने सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। बरसात में जलभराव की समस्या से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया।
मोहल्ला शेखजादगान और खैल में बरसात के बाद जलभराव की स्थिति अधिक विकट हो जाती है। कुछ ही घंटों की बारिश से मोहल्ले में जलभराव हो जाने के बाद पानी मकानों के अंदर घुस जाता है। सोमवार सुबह मौसम में परिवर्तन के बाद तेज बारिश शुरू हो गई और दोनो मोहल्लों में जलभराव हो जाने के बाद बरसात का पानी मकानों में घुसना शुरू हो गया। मोहल्लावासियों ने बरसात के पानी को मुश्किल से बाहर निकाला। इसी दौरान मोहल्ला खैल स्थित एक खंभे से सड़क पर भरे पानी में करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से कई लोगों को झटका लगा। लोगों ने विद्युत निगम को मामले की सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि मोहल्ले के नालों की काफी समय से सफाई नहीं की गई। जिसके चलते बरसात में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। इस दौरान लालू, शहजाद, यामीन, काला, नसीम आदि मौजूद रहे।