{"_id":"5cd1cec9bdec22078f24c074","slug":"111557253833-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर ने गिराई ईंट सिर में लगने पर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर ने गिराई ईंट सिर में लगने पर अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के गौशाला रोड बड़ी माता मोहल्ला निवासी रणधीर सिंह मंगलवार को आंगन में लेटा हुआ था। बताया गया है कि उसी समय दो बंदर छत पर पहुंचे। एक बंदर ने ईंटों को हिला दिया।एक ईंट नीचे लेटे करीब 55 वर्षीय रणधीर सिंह के सिर पर लगी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजन चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक रणधीर सिंह की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि बंदर के ईंट गिराने से एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिली है। इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
मेडिकल स्टोर पर छापा मारा
कैराना। मंगलवार देर शाम ड्रग्स इंस्पेक्टर जेबी सिंह ने कस्बे के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने एक एंटीबायोटिक दवा का सैंपल जांच हेतु लिया।। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से तीन दवाइयों के बिल मांगे गए, जिसे स्टोर संचालक दिखा नहीं पाया। स्टोर से एक दवा का सैंपल लिया गया है।