फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   परीक्षकों की आज से बढ़ेगी संख्या, मूल्यांकन कार्य में आएगी तेजी

परीक्षकों की आज से बढ़ेगी संख्या, मूल्यांकन कार्य में आएगी तेजी

Sun, 17 Mar 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
परीक्षकों की आज से बढ़ेगी संख्या, मूल्यांकन कार्य में आएगी तेजी
शामली। मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों की कमी के चलते यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं मूल्यांकन कार्य धीमी गति से चल रहा है। मूल्यांकन कार्य में तेजी लाने के लिए बोर्ड ने वेटिंग में रखे गए परीक्षकों की ड्यूटी की लिस्ट जारी कर दी है। शामली में मूल्यांकन केंद्र पर करीब 15 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार से परीक्षकों के पहुंचने से मूल्यांकन कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शामली के आरके इंटर कालेज में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र पर बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की गैर जनपदों की 1,68,250 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए पहुंची हैं। नौ मार्च से शुरू हुए मूल्यांकन कार्य में अब तक नौ दिन में इंटर की 32,740 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है, जो कुल उत्तर पुस्तिकाओं का 67 प्रतिशत है। इसी तरह हाईस्कूल की 52,574 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है, जो कुल उत्तर पुस्तिकाओं का 45 प्रतिशत है। रविवार को हाईस्कूल की 6,153 और इंटर की 5,450 यानी कुल 11,603 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हुई हैं। मूल्यांकन कार्य धीमी गति से चलने का कारण परीक्षकों की कमी होना बताया गया है। लगातार मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षक अनुपस्थित चल रहे है।
विज्ञापन

रविवार को भी 29 परीक्षक अनुपस्थित रहे। परीक्षकों के अनुपस्थित रहने की सूचना पर बोर्ड ने वेटिंग में चल रहे परीक्षकों की ड्यूटी की सूची जारी कर दी है, ताकि निर्धारित समय 23 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूरा हो सके। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड से भेजी गई वेटिंग वाले परीक्षकों की सूची प्राप्त हो गई है, जिसमें हाईस्कूल के हिंदी और अंग्रेजी के 15 परीक्षक मिले हैं। इन परीक्षकों को सोमवार से ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए गए है। सभी परीक्षकों को ड्यूटी की सूचना भेज दी गई है। उप नियंत्रक का कहना है कि परीक्षकों की संख्या बढ़ने पर मूल्यांकन कार्य में तेजी आएगी और उन्हें पूरी उम्मीद है कि निर्धारित तिथि 23 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed