{"_id":"5c8d3265bdec22143b6f054a","slug":"111552757349-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को गुरुकुल शिक्षा से जोड़े : तेजेंद्र निर्वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को गुरुकुल शिक्षा से जोड़े : तेजेंद्र निर्वाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। गार्गी वैदिक कन्या गुरुकुल कनियान के वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक तेंजेंद्र निर्वाल ने कहा कि महर्षि दयानंद ने बेटियों को वैदिक शिक्षा का अधिकार देकर महान कार्य किया है। उन्होंने ऋग्वेद खंड पारायण यज्ञ में बेटियों को गुरुकुल शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया गया।
शनिवार को कांधला क्षेत्र के कनियान गांव में गार्गी वैदिक कन्या गुरुकुल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि वैदिक संस्कृति जीवन को सत्य, न्याय, चरित्र, आचरण और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देती है। बेटियों ने अपनी प्रतिभा से विश्व में भारत की गरिमा बढ़ाई है। गुरुकुल का यह प्रयास समाज को नई दिशा देगा। संस्कार युक्त वातावरण, व्यवहार और शिक्षा से जीवन निखरता है। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि अभिभावक, शिक्षक युवा पीढ़ी को संस्कार दे। आचरण ही जीवन की कसौटी है। बहिन निर्मला आचार्या के तपस्वी जीवन ओर मार्गदर्शन से गुरुकुल की बेटियां प्रेरणा ले। बेटियों को उच्च शिक्षित बनाए, ताकि वे स्वावलंबी, आत्मविश्वासी बने। माताओं के त्याग, संघर्ष, बलिदान की गाथा नारी की महानता दर्शाती है। सीता, सावित्री, लक्ष्मीबाई, जीजाबाई, पन्ना धाय, गार्गी, सावित्रीबाई फुले जैसी महिलाएं राष्ट्र का गौरव हैं।
भजनोपदेशक सहदेव सिंह बेधड़क और पंडित नरेश निर्मल ने देशभक्ति, समाज सुधार के प्रेरक भजन सुनाए। गुरुकुल आचार्या निर्मला ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने गुरुकुल की तीन मेधावी छात्राओं तनु, सिमरन, छाया आर्य को सम्मानित किया। इससे पूर्व यज्ञ में ग्रामीणों ने आहुतियां अर्पित की। मौके पर वेदमुनि, प्रोफेसर सुरेंद्रपाल आर्य , गजेंद्र सिंह राणा, प्रबंधक कृष्णपाल, अशोक कुमार, राजपाल सिंह, कांता, राजेश देवी, विदुषी आर्य आदि मौजूद रहे।