फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   टैक्सी चालक से लूट में तीन के खिलाफ नामजद रिपार्ट दर्ज

टैक्सी चालक से लूट में तीन के खिलाफ नामजद रिपार्ट दर्ज

Sat, 02 Mar 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
टैक्सी चालक से लूट में तीन के खिलाफ नामजद रिपार्ट दर्ज
टैक्सी चालक से लूट में तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली। पंजाब के जिला मोहाली के थाना डरोबासी के गांव धनौनी निवासी कुलदीप सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह टैक्सी ड्राइवर है। 27 फरवरी को वह अपनी परिचित महिला और उसकी मां के साथ किराये की कार लेकर आगरा से अपने गांव मोहाली जा रहे थे। जब वे शामली पहुंचे तो उन्होंने अपने परिचित रामलाल से मिलने के लिए उसके फोन पर संपर्क किया तो वह उन्हें माजरा रोड पर मिला। पीड़ित का आरोप है कि रामलाल उसे बाइक पर बैठाकर आगे नाले की पटरी पर ले गया। वहां पर उसके दो साथी मिले, जिन्हें वह अंकित और अरुण कहकर बोल रहा था। आरोप है कि उन्होंने उसकी जेब से मोबाइल और पर्स छीन लिया। पर्स में दस हजार रुपये और एटीएम कार्ड था। उसने विरोध किया तो तीनों ने तमंचे से उस पर गोली चला दी, जो उसके सीने और बाजू में लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि कुलदीप की तहरीर पर आरोपी रामलाल, अंकित और अरुण के खिलाफ लूट और जानलेेवा हमला करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed