{"_id":"5c2d0155bdec2256fd70fe05","slug":"111546453333-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर 6","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर 6
विज्ञापन
पोर्टल से नौ ग्राम पंचायतों के नाम गायब
कांधला ।खंड विकास क्षेत्र की नौ ग्राम पंचायत आयुष्मान योजना के पोर्टल से गायब हैं। नतीजतन हजारों ग्रामीणों के आवेदन फार्म का डाटा फीड नहीं हो पर रहा है। इस कारण इन गांवों के लोग इस योजना के लाभ से वंचित हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब परिवार के लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए आयुष्मान भारत योजना को लागू किया था। योजना के तहत करोड़ों परिवार के लोगों को योजना का लाभ मिलेगा। गरीब परिवार के लोगों के द्वारा नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत के माध्यम से अपने आवेदन फार्म को भरकर स्वास्थ्य लाभ के लिए जमा करा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नेशनल हेल्थ एजेंसी की पोर्टल वेब से खंड विकास की नौ ग्राम पंचायत सल्फा, भारसी, नाला, भनेडा कनियान, ताहिपुर भभीसा, डांगरौल, सुन्ना ख्वासपुर पंचायतों के नाम गायब हैं। इस कारण उक्त गांवों के सैकड़ों लोगों के आवेदन योजना की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी इसे लेकर परेशानी आ रही है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समस्या को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुका है, लेकिन समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है। चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर रमेश चंद्रा का कहना है कि नौ ग्राम पंचायतों के नाम एबीएनएचपीएम की साइट से गायब है। अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। उम्मीद है जल्द ही समस्या का समाधान होगा।