फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सर्वश्रेष्ठ एथलीट को मेडल- प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

सर्वश्रेष्ठ एथलीट को मेडल- प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

Wed, 05 Dec 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
सर्वश्रेष्ठ एथलीट को मेडल- प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। राक गोल्ड एकेडमी में आयोजित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सर्वश्रेष्ठ एथलीट को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को राक गोल्ड एकेडमी में कक्षा-एक से 11 तक बालक वर्ग में आरव, वाशु, लक्ष्य, और गौरव सर्वश्रेष्ठ एथलीट रहे। बालिका वर्ग में नैना, कनिका, सर्वश्रेष्ठ एथलीट बनी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रमन हाउस ने प्रथम व चाणक्य हाउस ने द्धितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक सुनील गोयल ने सभी सर्वश्रेष्ठ एथलीट को मेडल व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य डाक्टर मनोज चौधरी ने सभी हाउस मास्टर्स को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर वाइस चेयरमैन शिखर गोयल ने महात्मा गांधी राष्ट्रभाषा, हिंदी राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार संस्था द्वारा भेजे गए सम्मान पत्र राष्ट्रभाषा भूषण पुरस्कार देकर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। संचालन पीटीआई शालिनी शर्मा, अंकुर मलिक द्वारा किया गया।


योग शिविर आरोग्य हवन के साथ समापन
शामली। पंतजलि योग पीठ हरिद्वार की ओर से फतेहपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर आरोग्य हवन के साथ समापन हो गया। योग शिविर के समापन पर योग प्रचारक नरेंद्र कुमार ने ग्रामवासियों को सूर्य नमस्कार, दंड बैठक, योग प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग प्रचारक नरेंद्र कुमार ने कहा कि योग के द्वारा स्वस्थ रह सकते हैं। युवाओं को नशे से मुक्त करने का आह्वान किया। गांव में निखिल को योग शिक्षक नियुक्त किया गया। निखिल गांव में योग कक्षा आयोजित करके युवाओं को प्रेरित करेगा। मौके पर शेेखर चौहान, राजू, सुमित, अंकित, बिंदर, सचिन, सोनू, रविंद्र, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed