फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विश्व मधुमेह दिवस: सजगता से कसेगी डायबिटीज पर लगाम

विश्व मधुमेह दिवस: सजगता से कसेगी डायबिटीज पर लगाम

Thu, 15 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
विश्व मधुमेह दिवस: सजगता से कसेगी डायबिटीज पर लगाम
विश्व मधुमेह दिवस: सजगता से कसेगी डायबिटीज पर लगाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यह तथ्य चिंताजनक है कि दुनिया में डायबिटीज से ग्रस्त सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या भारत में है। डायबिटीज एक ऐसा रोग है, जिस पर अगर नियंत्रण न किया गया तो यह कई रोगों और स्वास्थ्य समस्याओं को बुलावा देता है। अनियंत्रित डायबिटीज के कारण कालांतर में हाई ब्लड प्रेशर, हृदय और किडनी आदि से संबंधित रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि कुछ सजगता से इस मर्ज को नियंत्रित किया जा सकता है। सिर्फ यही नहीं, चिकित्सक भी दवाईयों के साथ-साथ मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए घरेलू उपाय करने की भी सलाह देते हैं।
महत्वपूर्ण
गलत खान-पान अस्वस्थ जीवन शैली से बढ़ रही मधुमेह रोगियों की संख्या

ऐसे मनाया जाता है विश्व मधुमेह दिवस
अंतरराष्ट्रीय मधुमेह संघ और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 1991 से 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस के रूप में मनाना शुरू किया। इस दिन दुनिया भर में मधुमेह के प्रति जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। क्योंकि आज के समय में लोगों की खान-पान की गलत आदतों, धूम्रपान की लत और अनियमित जीवन शैली की वजह से मधुमेह की समस्या गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन

मधुमेह क्या है----
मधुमेह एक ऐसी समस्या है, जिसमें शरीर में इंसुलिन नाम का हार्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है या शरीर में बनने वाला हार्मोन नियंत्रित नहीं रहता। इसके परिणाम स्वरूप शरीर का मेटाबॉयोलिज्म असमान्य रहने लगता है और खून में शुगर का लेवल बढ़ जाता है। कहा जाता है कि इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए कोई उपाय नहीं है, लेकिन हम खून में शुगर के मात्रा को कंट्रोल कर लें आराम से सामान्य जीवन जिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमेह दो प्रकार की होती है
पहले प्रकार के मधुमेह रोगियों के शरीर में जरूरी इंसुलिन नहीं बन पाता, जबकि दूसरे प्रकार के रोगियों में शरीर में इंसुलिन बनता तो है लेकिन वह काम नहीं करता। इस बीमारी में खून में हाई शुगर या लो शुगर की समस्या होती है।
मधुमेह के लक्षण
-जल्दी थकान होना
-वजन कम होना
-ज्यादा प्यास लगना
-बार-बार पेशाब आना
-घाव और चोट ठीक होने में ज्यादा वक्त लगना
मधुमेह कंट्रोल करने के लिए घरेलू उपाय
-नियमित रूप से तुलसी का सेवन करें।
-दालचीनी भी मधुमेह को कंट्रोल करने का कारगर उपाय।
-ग्रीन कॉफी या ग्रीन टी भी कंट्रोल करती है ब्लड शुगर।
-सहजन की पत्तियों का रस भी डायबिटीज में मददगार।
-जामुन के बीजों का पाउडर का करें इस्तेमाल
-डायबिटीज के मरीज को अधिक पानी पीना चाहिए।
-प्रत्येक दिन कम से कम तीस मिनट तक व्यायाम करें।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed