{"_id":"5bae762c867a55013f17d9a3","slug":"111538160172-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन बैग के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन बैग के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीथिन बैग के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान
कैराना। नगर पालिका परिषद कैराना ने पॉलीथिन बैग के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 290 ग्राम पॉलीथिन जब्त करके 2900 रुपये जुर्माना भी वसूल किया। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कस्बा के चौक बाजार, जोडिया कुआं, बेगमपुरा, मेढकी दरवाजा आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का कार्यभार संभाल रहे उपजिलाधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि पॉलीथिन का इस्तेमाल, विक्रय व भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्यवाई जारी रहेगी। चेकिंग अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार, सुभाष चन्द, असलम, अबसार, राजकुमार, रविकांत आदि मौजूद रहे।