{"_id":"5b7db06f42c79246730f4e9b","slug":"111534963823-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी मिली महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी मिली महिला, मौत
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फांसी के फंदे पर झूली महिला
शामली।
गांव लिसाढ़ में संदिग्ध रूप से एक महिला फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके मायके पक्ष के लोगों को सूचना दे दी।
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के गांव लोहिया निवासी गजे सिंह की पुत्री ज्योति (30) की शादी करीब आठ साल पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ निवासी अशोक के साथ हुई थी। अशोक आर्मी में तैनात है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग अमृतसर में है। महिला के दो बच्चे एंजल आठ वर्ष और वर्जिल छह वर्ष है। बुधवार की शाम महिला का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने शोर मचा दिया। ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया और उसके मायके पक्ष के लोगों को सूचना दे दी। लांक चौकी प्रभारी एसआई कर्मवीर सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। इस घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।