फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   इंटर जीव विज्ञान और नागरिक शास्त्र में रहे 352 परीक्षार्थी गैर हाजिर

इंटर जीव विज्ञान और नागरिक शास्त्र में रहे 352 परीक्षार्थी गैर हाजिर

Tue, 06 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
इंटर जीव विज्ञान और नागरिक शास्त्र में रहे 352 परीक्षार्थी गैर हाजिर
शामली।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर की जीव विज्ञान, नागरिक शास्त्र और अधिकोषण तत्व विषय की परीक्षा हुई। जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर दोनों पाली की परीक्षा में 5944 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिनमें से 352 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दलों ने केंद्रों पर छापेमारी अभियान चलाया, किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।

सोमवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा में सुबह की पाली में इंटर कला वर्ग में नागरिक शास्त्र के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा में सभी केंद्रों पर 3685 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमें 218 ने परीक्षा छोड़ी और 3487 ने परीक्षा दी। वहीं द्वितीय पाली में इंटर विज्ञान वर्ग में जीव विज्ञान विषय के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। जिसमें 1682 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 93 ने परीक्षा छोड़ी और 1589 ने परीक्षा दी। इसके साथ ही कॉमर्स वर्ग में अधिकोषण तत्व के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा में 670 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिनमें से 41 ने परीक्षा छोड़ी और 429 ने परीक्षा दी। कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है। सभी केेंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed