{"_id":"5a4e75f34f1c1b35198b4dba","slug":"111515091443-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को गोली मारने के मामले चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को गोली मारने के मामले चार पर मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
शामली।
झाल के किसान को बुधवार की रात गोली मारने के मामले में उसकी पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गांव निवासी दो नामजद युवकों सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार की रात करीब सात बजे गांव झाल में बाइक सवार चार युवकों ने घर में बैठी महिला की गोद से बच्चे को छीनने का प्रयास किया था। शोरशराबा होने पर महिला के ससुर रामप्रसाद शर्मा ने आरोपियों को रोका तो आरोपियों ने उसको गोली मार दी थी। फायरिंग की आवाज होने पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई थी, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए थे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसके मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था। इस मामले में बृहस्पतिवार को रामप्रसाद की पत्नी केला ने गांव निवासी आरोपी युवक अभिषेक पुत्र महक सिंह, सूरज उर्फ रोनी पुत्र पृथ्वी सिंह तथा दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कार्रवाई की मांग की
थानाभवन। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत 25 दिसंबर को थानाभवन निवासी युवक उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले गया साथ ही घर में रखी 50 हजार की नगदी व जेवरात भी ले गया। अब वह आरोपी युवक के परिवार से अपनी बहन को सुरक्षित वापस कराने की बात करता है तो उसके जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है।