{"_id":"59aafbb04f1c1b1e278b4f2c","slug":"111504377776-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी बिन्दु के करीब पहुंचा यमुना में पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी बिन्दु के करीब पहुंचा यमुना में पानी
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के चलते शुक्रवार को यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शनिवार को यमुना उफान पर आ गई। जलस्तर 229.80 मीटर पहुंच गया।
पिछले चार दिनों से पहाड़ों व मैदानी क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। बृहस्पतिवार को यमुना का जलस्तर 228.4 मीटर था, जबकि शुक्रवार को यमुना में जलस्तर बढ़कर 228.70 मीटर हो गया। वहीं पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज पर पानी जमा हो रहा था। बैराज पर पानी के दबाव को कम करने के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे यमुना में 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शुक्रवार रात्रि से ही यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा था। शनिवार सुबह यमुना का जलस्तर जहां 229.4 मीटर था, वहीं दोपहर तीन बजे यमुना चेतावनी बिंदु से केवल 20 सेमी नीचे 229.8 मीटर पर बह रही थी। यमुना पुल के पास पानी के बहने की गति भी बढ़ कर 15 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच गई थी। सिंचाई विभाग के बेलदार राज कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल यमुना में और पानी छोड़े जाने की सूचना नहीं है।