{"_id":"598a0bb04f1c1b5a058b4858","slug":"111502219184-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्यप समाज ने किया राज्यमंत्री का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्यप समाज ने किया राज्यमंत्री का स्वागत
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना सत्र से पहले बनेगी मुख्य सड़क
थानाभवन।
कश्यप समाज के कार्यक्रम में गांव कैल शिकारपुर में प्रदेश के राज्यमंत्री सुरेश राणा ने ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने उन्हें यहां की समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने ग्रामीणों को समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। ग्रामीणों की मांग पर गांव की मुख्य सड़क के निर्माण को गन्ना सत्र प्रारंभ होने से पूर्व बनवाने की घोषणा की।
क्षेत्र के गांव कैलशिकारपुर में राज्यमंत्री सुरेश राणा का कश्यप समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सुरेश राणा ने कहा प्रदेश सरकार किसान हित में काम कर रही है। सरकार की नीतियों के कारण ही क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति, विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने के लिए टोल फ्री नंबर, गन्ने का बकाया भुगतान पर ब्याज, किसानों के कर्ज माफी का लाभ किसानों को मिल रहा है। ग्रामीणों ने मंत्री के सामने समस्याएं रखी, जिसके समाधान का मंत्री ने आश्वासन दिया। इस अवसर पर भास्कर कैल, शिवचरण, राजेंद्र चौधरी, जितेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, आनंद पुंडीर, जितेंद्र सिंह, आदि रहे।