{"_id":"5980cdf44f1c1bf86f8b4712","slug":"111501613556-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छर भगाने के लिये जलाई पुराल, बरामदे में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छर भगाने के लिये जलाई पुराल, बरामदे में लगी आग
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
गांव रामड़ा में मच्छर भगाने के लिए किसान ने घेर में पुराल में आग लगाई तो आग बरामदे में रखे सामान में भी लग गई। जिस कारण बरामदे में बंधी एक भैंस की जलकर मौके पर ही मौत हो गई और कई पशु झुलस गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
गांव रामड़ा निवासी जावेद ने अपने मकान के बरामदे में पशु बांध रखे थे। सोमवार रात्रि एक बजे जावेद ने अपने बरामदे में पुराल जला कर मच्छर भगाने के लिए धुआं किया। इसी दौरान तेज हवा के झोंके में चिंगारी निकल कर भूसे के ढेर तक पहुंच गई। भूसे से निकली आग की लपटों से आग पूरे बरामदे में फैल गई। इस हादसे में बरामदे में बंधी दो भैंस, एक गाय और एक बछड़ा आग में झुलस गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर पानी डाल कर काबू पाया, लेकिन तब तक एक भैंस की आग में झुलसकर मौत हो चुकी थी। जबकि अन्य पशु आग में बुरी तरह से झुलस गए। वहां रखे कपड़े और अन्य समान भी जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर हादसे में हुए नुकसान का आंकलन किया।