{"_id":"595e86444f1c1baf458b4711","slug":"111499366980-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार कावड़ मेला: जेनरेटरों से संचालित होगी सेंट्रर्स स्ट्रीट लाइटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार कावड़ मेला: जेनरेटरों से संचालित होगी सेंट्रर्स स्ट्रीट लाइटे
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेनरेटरों से संचालित होंगी स्ट्रीट लाइटें
शामली। शहर में कांवड़ मार्ग पर नगरपालिका परिषद शामली की तरफ से स्ट्रीट लाइटों को विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर जेनरेटर से संचालित किया जाएगा। एसटी तिराहे से लेकर करमूखेड़ी गांव की सीमा तक शहर के 9 स्थानों पर 38 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग 12 जुलाई से नगरपालिका परिषद द्वारा कराई जाएगी। 10 जुलाई से कांवड़ कंट्रोल रूम खोल दिया जाएगा। कांवड़ कंट्रोल रूम का प्रभारी सेनेट्री इंस्पेक्टर बिट्टू सिंह को बनाया गया है। शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि कांवड़ मेले के मद्देनजर 12 जुलाई से शहर में वन-वे डिवाइडर लगाना शुरू कर दिया जाएगा। एसटी तिराहे से लेकर करमू खेड़ी गांव की सीमा तक शहर के कट और मोड़ पर 9 स्थानों पर 38 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 10 जुलाई से कांवड़ कंट्रोल रूम खोल दिया जाएगा। नगर पालिका परिषद के तीन कर्मी मोबाइल वैन में कांवड़ यात्रा मार्ग पर भ्रमणशील रहेंगे। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर शहर में तोरणद्वार लगाकर सजावट भी कराई जाएगी।