फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1103 people got anti-coronavirus vaccines in the district

जनपद में 1103 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके

Sun, 11 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
1103 people got anti-coronavirus vaccines in the district
जनपद में 1103 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
विज्ञापन

शामली। जिले में नौ बूथों पर हुए टीकाकरण में 1103 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए।
शनिवार को 18 से 44 साल के लोगों को पांच बूथों पर टीकाकरण किया गया। इनमें चार बूथ राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, स्टूडेंट स्पेशल जिला अस्पताल, सीएचसी कैराना व सीएचसी थानाभवन पर कोविशील्ड और सीएचसी कुड़ाना पर कोवैक्सीन के टीके लगाए गए। इन बूथों पर 620 के लक्ष्य के सापेक्ष 523 लोगों को टीके लगाए गए, जिनमें 475 को पहली डोज व 48 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगाए गए। इन बूथों पर 84.35 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और 53 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 45 प्लस वाले लोगों को सीएचसी ऊन, पॉलिटेक्निक शामली, सीएचसी थानाभवन में कोविशील्ड व सीएचसी कुड़ाना में कोवैक्सीन के टीके लगाए गए। इन चार बूथों पर 750 के लक्ष्य के सापेक्ष 580 लोगों को टीके लगाए गए, जिनमें 190 लोगों को पहली डोज और 390 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में 1103 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए हैं। इन बूथों पर 77.33 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और 58 वॉयल खर्च हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed