{"_id":"6202b54da4cbc176c9451556","slug":"11-more-corona-infected-including-six-year-old-girl-found-shamli-news-mrt576307122","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल की बच्ची समेत 11 और कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल की बच्ची समेत 11 और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार धीमी पड़ने से नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही। जिले में तीन महिलाओं व छह साल की बच्ची समेत 11 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या भी घटकर 160 हो गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार कमी आ रही है। सोमवार को 32 कोरोना संक्रमित मिले हैं और ठीक होने वाले मरीज 80 रहे थे। मंगलवार को सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 11 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन महिलाएं और छह साल की बच्ची हैं। दिल्ली के उत्तमनगर व पालम इलाके के 21 व 19 वर्षीय दो युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके सैंपल बस स्टैंड पर रेंडम लिए गए थे और इनमें कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं थे।
शहर के माजरा रोड पर 38 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। गांव गंगेरू में 21 वर्षीय युवक, मतनावली में 35 वर्षीय महिला, भाज्जू में 45 वर्षीय व्यक्ति और सिंभालका में 24 वर्षीय युवक, गांव तितरवाड़ा में छह वर्षीय बच्ची और 30 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। गांव राझड़ में 51 वर्षीय व्यक्ति और कांधला में 65 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि जिले में 11 कोरोना संक्रमित मिले हैं और 19 ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 160 हो गई है।