{"_id":"5e5ff0eb8ebc3eeadb33b042","slug":"11-lakh-rupees-trees-cut-from-the-cemetery-shamli-news-mrt472181382","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान से काट लिए 11 लाख रूपये के पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान से काट लिए 11 लाख रूपये के पेड़
विज्ञापन
थानाभवन(शामली)। कस्बे के एक कब्रिस्तान से सैकड़ों की संख्या में यूके लिप्टिस, शीशम और नीम के पेड़ काट लिए। जिलाधिकारी को शिकायत के बाद तहसीलदार राजस्व विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। टीम ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजेंगे। आगे की कार्रवाई प्रशासन स्तर से ही होगी।
कस्बेे के कुछ लोगों ने जिलाधिकारी को एक गोपनीय पत्र भेजते हुए कहा था कि कस्बे के शामली मार्ग पर कब्रिस्तान है। उक्त कब्रिस्तान पर करीब 20 से 25 साल पुराने सैकड़ों की संख्या में यूके लिप्टिस, शीशम व नीम के पेड़ खड़े थे। बताया कि पिछले दस दिन के भीतर कस्बे के ही कुछ लोगों ने इन पेड़ों को काट दिया। शिकायत के बाद मंगलवार को पहले नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता ने मौके का निरीक्षण कर डीएफओ को शिकायत की थी। जबकि, उधर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद बुधवार को तहसीलदार राजकुमार भारती राजस्व विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और शिकायत की जांच पड़ताल की। जांच के बाद तहसीलदार ने बताया कि कब्रिस्तान से कुल 240 पेड़ काटे गए हैं। जिनकी कीमत फिलहाल करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही मौके से कुछ प्रतिबंधित पेड़ों की भी कटाई की गई है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से वक्फ बोर्ड को भी सूचना दी जा रही है। साथ ही वह अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे। जिलाधिकारी के माध्यम से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।