{"_id":"6064b6e28ebc3ef1095d2556","slug":"11-crore-deposited-in-the-electricity-corporation-on-the-last-day-shamli-news-mrt5324227175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम में आखिरी दिन 11 करोड़ जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम में आखिरी दिन 11 करोड़ जमा
विज्ञापन
शामली। एक मुश्त समाधान योजना के तहत आखिरी दिन 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया जमा हुआ है। बुधवार शाम तक काउंटरों पर बिल जमा करने के लिए उपभोक्ता डटे रहे।
विद्युत निगम की एक मुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिजली बिलों पर सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट मिल रही थी। योजना का लाभ पाने के लिए 31 मार्च अंतिम तारीख थी। इसलिए बिल जमा करने के लिए उपभोक्ता काउंटर खुलते ही पहुंच गए। अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि शाम तक लगभग 11 करोड़ रुपया बकाया जमा हुआ है। शाम तक उपभोक्ता बिला जमा करा रहे हैं। जब तक उपभोक्ता काउंटर पर रहेंगे बिल जमा होते रहेंगे।
----------
नगर पालिका में जमा हुआ 7.20 लाख
शामली। नगर पालिका में भवन एवं जलकर जमा करने के लिए नागरिकों की भीड़ लगी रही। शाम छह बजे तक काउंटर खुला रहा। सामान्य दिनों में एक से दो लाख रुपये के बीच भवन एवं जल कर जमा होता था। वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होने के कारण बुधवार को एक ही दिन में 7.73 लाख रुपये का भवन एवं जलकर जमा हुआ है। भवन एवं जलकर में पांच प्रतिशत छूट पाने का 31 मार्च को अंतिम दिन था।