फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   11,994 voters increased in five years in the bodies

निकायों में पांच साल में बढ़ गए 11994 मतदाता

Tue, 01 Nov 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
11,994 voters increased in five years in the bodies
निकायों में पांच साल में बढ़ गए 11994 मतदाता
विज्ञापन

शामली। जिले नगर निकायों में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में 11994 मतदाता बढ़ गए। कैराना नगर पालिका में सबसे ज्यादा 6252 मतदाता बढ़े हैं। जबकि कांधला नगर पालिका में 875 मतदाता कम हो गए हैं।
सीमा विस्तार के कारण कैराना में मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी है। यहां कस्बे की बाहरी कॉलोनियों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया है। सबसे कम मतदाता एलम नगर पंचायत में कुल 276 बढ़े हैं। ऊन नगर पंचायत में 473 मतदाता, बनत में 508, गढ़ीपुख्ता में 534, जलालाबाद में 587, शामली नगर पालिका में 981, झिंझाना में 1550 और थानाभवन नगर पंचायत में 1708 मतदाता बढ़े हैं। सोमवार को सभी निकायों की अनंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। जिस पर सात नवंबर तक आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। आठ से 12 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम सूची 18 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

कांधला के मतदाता घटने की होगी जांच
कांधला में मतदाता बढ़ने की बजाय 875 कम हो गए हैं। जो हैरान करने वाला है। इस संबंध में एसडीएम शिवप्रकाश का कहना है कि सात नवंबर तक अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती हैं। कांधला में इतने मतदाता कम होने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ पर वोट काटने का आरोप, शिकायत
कैराना। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लोगों ने बीएलओ पर वोट काटने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायत की है।
सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुस्तकीम चौहान के नेतृत्व में मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी इलियास, शौकत, मुबारिक, मेहरबान आदि तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि मोहल्ले में बीएलओ द्वारा कई लोगों के वोट काट दिए गए हैं, जबकि कुछ लोगों के वोट दूसरे वार्ड में अंकित कर दिए हैं। बीएलओ पर सभासद के साथ सांठगांठ कर एक व्यक्ति के घर पर बैठकर की कार्य करने का आरोप है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
--
नगर निकाय 2017 में मतदाता- बढ़े हुए मतदाता
शामली नगर पालिका - 91580 - 981
कैराना नगर पालिका - 65094 - 6252
कांधला नगर पालिका - 32218 - (-875)
एलम नगर पंचायत - 10667 - 276
जलालाबाद नगर पंचायत- 20392 - 587
ऊन नगर पंचायत - 13294 - 473
गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत - 9842 - 534
बनत नगर पंचायत - 14088 - 508
झिंझाना नगर पंचायत - 14437 - 1550
थानाभवन नगर पंचायत - 30042 - 1708
------------------------------------------------------
कुल योग 301654 11994
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed