{"_id":"5cbe0662bdec2213e8071e0e","slug":"101555957346-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक से अधिक पौधे लगाओ, पृथ्वी को बचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक से अधिक पौधे लगाओ, पृथ्वी को बचाओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले के शिक्षण संस्थाओं में विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करके पृथ्वी बचाने का आह्वान किया गया। गोष्ठी में पृथ्वी बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने पर जोर दिया है।
सोमवार को शहर के चौधरी चरण सिंह कालोनी में स्थित ओशोदीप पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर सीनियर वर्ग में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कक्षा-8 की मनस्वी प्रथम, लवी द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा-7 से अनन्या ने प्रथम स्थान, कक्षा-6 से मधु ने द्वितीय स्थान, नर्सरी से वर्ष पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। प्रधानाचार्य प्रियंका मित्तल ने पृथ्वी बचाओ का आह्वान किया। सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का जोर दिया। प्लास्टिक से होने वाली हानियां के बारे में जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। गोष्ठी में प्रबंधक पूनम सिंह, अनीता द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। वहीं, शहर के कुड़ाना रोड स्थित वेदांतम पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों और शिक्षकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राजपाल कौशिक, प्रधानाचार्य डॉक्टर अशोक कुमार ने बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण पृथ्वी पर बढ़ते हुए तापमान को नियंत्रित करने के लिए वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सुमित कुमार, पंकज पाल, विशाल वर्मा, सरिता शर्मा आदि मौजूद रहे।