{"_id":"5cbb64f7bdec221445023cab","slug":"101555784951-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
शामली। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की बकाया गन्ना भुगतान समेत कई समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि शासनादेश के अनुसार चीनी मिलों को चीनी एवं अन्य उत्पादों से होने वाली वाली बिक्री का 85 प्रतिशत किसानों के खातों में आना चाहिए, लेकिन चीनी मिलें ऐसा नहीं कर रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी जानकारी में आया है कि चीनी मिले इस धनराशि का डायवर्जन अपने निजी कार्यों में करके शासनादेश का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने डीएम से इस मामले की जांच कराकर चीनी बिक्री की धनराशि का 85 प्रतिशत किसानों के खातों में भिजवाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने आवारा पशुओं और विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की। इस अवसर पर कुलदीप पंवार, पुष्पेंद्र डायरेक्टर, संजीव राठी, योगेन्द्र पंवार, देवराज पहलवान, दीपक, नदीम चौहान आदि मौजूद रहे।