फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एनआइओएस कार्यालय नोएडा और डायट में जमा कराई अंकों की हार्ड कॉपी

एनआइओएस कार्यालय नोएडा और डायट में जमा कराई अंकों की हार्ड कॉपी

Sat, 02 Mar 2019 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
एनआइओएस कार्यालय नोएडा और डायट में जमा कराई अंकों की हार्ड कॉपी
शामली। डीएलडएड के 78 विद्यार्थियों के फेल होने के मामले में कालेज प्रबंधन ने एनआइओएस कार्यालय नोएडा और डायट में विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों की हार्ड कापी जमा करा दी है। जल्द ही विद्यार्थियों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

सेंट आरसी कालेज ऑफ हायर एजूकेशन में नेशनल ओपन स्कूल (एनआइओएस) से करीब 78 विद्यार्थी डीएलएड कर रहे हैं। दो दिन पहले डीएलएड के तृतीय सेमेस्टर का बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जिसमें सभी 78 विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित दिखाकर फेल कर दिया गया। शुक्रवार को विद्यार्थियों ने कालेज पहुंचकर प्राचार्य सतेंद्र कुमार से शिकायत करते हुए नाराजगी व्यक्त की थी। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बताया था कि साइट बंद होने के कारण प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक ऑनलाइन नहीं भेजे जा सके थे। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को जल्द ही समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया था। शनिवार को प्राचार्य सतेंद्र कुमार ने फोन पर बातचीत में बताया कि कालेज प्रबंधन विद्यार्थियों की समस्या को लेकर गंभीर हैं। साइट खुलने का इंतजार न करते हुए प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों की हार्ड कॉपी को जमा कराने के लिए खुद एनआइओएस कार्यालय नोएडा पहुंचे हैं। नोएडा में कोर्डिनेटर को प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों की हॉर्ड कापी जमा करा दी गई है। इसके साथ ही डायट मुजफ्फरनगर में भी हार्ड कॉपी जमा कराई गई है। प्राचार्य ने कहा कि जल्द ही प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक चढ़ जाएंगे। किसी विद्यार्थी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed