फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आज कोई कैराना और कांधला से किसी को भगाने का दुस्साहस नहीं कर सकता

आज कोई कैराना और कांधला से किसी को भगाने का दुस्साहस नहीं कर सकता

Tue, 12 Feb 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
आज कोई कैराना और कांधला से किसी को भगाने का दुस्साहस नहीं कर सकता
पीएसी कैंप स्थल के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई होगी तेज
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना और कांधला के बीच पीएसी कंपनी कीकैंप स्थापना को लेकर ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है कि आज कैराना और कांधला से कोई किसी को भगाने का दुस्साहस नहीं कर सकता। सीएम के ट्वीट के बाद प्रशासन ने भी पीएसी कैंप के स्थल की स्थापना के लिए तैयारी तेज कर दी है। संभावना है कि आचार संहिता लागू होने से पहले इसके लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह ट्वीट सोमवार रात 11 बजकर 10 मिनट पर किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि पहले जिले बना दिए गए, लेकिन पुलिस लाइन नहीं बनाई गई। छह जिलों में पुलिस लाइन के लिए हमारी सरकार पैसा दे रही है। आज कोई कैराना और कांधला से किसी को भगाने का दुस्साहस नहीं कर सकता है। सरकार ने फैसला किया है कि कैराना और कांधला के बीच पीएसी कंपनी की एक कैंप स्थापित होगी। सीएम के इस ट्वीट में इशारा कैराना पलायन की तरफ था। उपचुनाव के दौरान यहां आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना और कांधला के बीच पीएसी की एक बटालियन की स्थापना की घोषणा की थी। उसी के बाद से सरकार इस पर काम कर रही थी। पिछले दिनों से ही पीएसी के अफसरों ने मेरठ का दौरा कर इस बटालियन की स्थापना के लिए कैराना और कांधला के बीच गूर्जरपुर और ऊंचा गांव के लिए जमीन का चयन किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने तेज किए प्रयास
सीएम के इस ट्वीट के बाद पुलिस प्रशासन ने भी इसकी स्थापना के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रयास है कि चुनाव आचार संहिता लगने से पहले इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। एसपी अजय कुमार ने बताया कि प्रशासन इसे लेकर प्रयासों में जुटा है। उम्मीद है कि जल्द ही जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई प्रारंभ हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 एकड़ जमीन में फायर रेंज बनेंगी
एसपी अजय कुमार के अनुसार पीएसी बटालियन के लिए ऊंचा गांव में 60 एकड़ जमीन चयनित की गई है। जबकि ऊंचा गांव में करीबन 15 एकड़ जमीन में फायर रेंज बनेगी। स्थापना के बाद यहां पीएसी के एक हजार सशस्त्र जवान हर वक्त मुस्तैद रहेंगे। बकौल एसपी इसकी स्थापना के बाद इस क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का माहौल और मजबूत होगा। किसी भी विपरीत पस्थितियों में ये अतिरिक्त बल जिला पुलिस की मदद के लिए रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed