फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कोहरे ने बढ़ाई मौसम में ठिठुरन, रविवार को बूंदाबांदी की उम्मीद, सर्दी का सितम: सुबह हलका कोहरा, दिन में धूंधली धूप, ठिठुरे लोग

कोहरे ने बढ़ाई मौसम में ठिठुरन, रविवार को बूंदाबांदी की उम्मीद, सर्दी का सितम: सुबह हलका कोहरा, दिन में धूंधली धूप, ठिठुरे लोग

Wed, 02 Jan 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
कोहरे ने बढ़ाई मौसम में  ठिठुरन, रविवार को बूंदाबांदी की उम्मीद, सर्दी का सितम: सुबह हलका कोहरा, दिन में धूंधली धूप, ठिठुरे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। सर्दी का सितम अभी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रात और दिन में मौसम में ठिठुरन बनी हुई है। सुबह के समय कोहरा रहने से लोगों को परेशानी बढ़ गई है। दिन में तेज हवा चलने और हल्की धूप रहने से लोग ठिठुुरने को मजबूर हैं। बुधवार को दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रविवार को आकाश में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

पिछले दो दिन से घना कोहरा छाए रहने और दिन में हल्की धूप होने से लोगाें की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार सुबह घना कोहरा छाए रहा। जिस कारण स्कूल पहुंचने वाले बच्चों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा सुबह के समय अपने काम पर पहुंचने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरा रहने के कारण बाजारों में दुकान देरी से खुल रही हैं। वहीं, ठंडी हवा चलने के कारण धूप में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस ओर रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को आकाश में बादल रहेंगे। रविवार को बूंदाबांदी होने से मौसम बिगड़ सकता है। उधर, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि मौसम का मिजाज बदलेगा। कभी कोहरा तो कभी आकाश में बादल छाए रहेंगे। उधर, दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे खंड के यातायात निरीक्षक सुुनील धीमान ने कहा कि कोहरे के दौरान उत्तर रेलवे के मंडल के अफसर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। रेलवे फाटकों पर आने जाने वाले वाहन संचालकों और आम नागरिकों को जागरूक कर रहे है। अभी तक कोई भी ट्रेन कोहरे से लेट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed