फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नव वर्ष पर संतो ने किया प्रवचन

नव वर्ष पर संतो ने किया प्रवचन

Wed, 02 Jan 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
नव वर्ष पर संतो ने किया प्रवचन
धर्म के मार्ग पर चलकर आगे बढ़ने का आह्वान
विज्ञापन

कांधला। जैन स्थानक में जैन संतों ने लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने के साथ ही नववर्ष के अवसर पर पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

मंगलवार को कस्बे के जैन स्थानक में विराजित उपप्रवर्तक आनंद मुनि जी महाराज ने धर्मसभा में उपस्थित श्रावकों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्मी की पूजा तो करना मगर भरोसा कभी मत करना, क्योंकि लक्ष्मी स्थिर नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान की पूजा भले ही मत करना, लेकिन भगवान पर भरोसा हर हाल में रखना क्योंकि वह सदैव अपने भक्तों का ध्यान रखते हैं। आप उनको सुख में याद करो ना करो दुख में आप सब छोड़कर सबसे पहले उनको ही याद करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपकी वजह से जीते जी किसी की आंखों में आंसू आए तो यह सबसे बड़ा पाप है। आपको ऐसा करम करना है कि आपके कारण किसी को ठेस ना पहुंचे तथा जब भी भगवान के घर से आपका बुलावा आए तो लोग आपके लिए रोए। यह सबसे बडा पुण्य है। उन्होंने श्रावकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी धर्म हमें भगवान के मार्ग पर चलकर शांति और अहिंसा से रहने के लिए प्रेरित करते है। किसी भी धर्म में अहिंसा या रोग द्धेष के लिए कोई स्थान नही है। मानने का तरीका अलग है, लेकिन सभी धर्मों के द्वार एक ही स्थान पर जाकर उस परम पिता परमेश्वर से मिलते हैं। प्रवचन के बाद नववर्ष की पावन बेला पर महाराज श्री के द्वारा भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान एस एस जैन सभा के अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन, महामंत्री अजय जैन, श्री निवास जैन, डॉक्टर हेमेंद्र जैन, विजय जैन, हंस कुमार जैन, पराग जैन, वरुण जैन, वितुल जैन, सचिन जैन, पवन जैन, रमेश चंद जैन, ब्रिजेश जैन के साथ सैकड़ों श्रावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed