फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शूटिंग में अभय प्रताप चैंपियन

शूटिंग में अभय प्रताप चैंपियन

Thu, 15 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
शूटिंग में अभय प्रताप चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। गोल्ड स्टार रायफल क्लब की ओर से आयोजित चार दिवसीय प्रथम सुखबीर सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का बुधवार को समापन हो गया। एयर राइफल एनआर के फाइनल में मुजफ्फरनगर के अभय प्रताप चैंपियन और शामली के नमन जैन उप विजेता बने।

बुधवार को प्रतियोगिता में एनआर एयर पिस्टल के फाइनल में बागपत के श्रवण कुमार चैंपियन और मुजफ्फरनगर के कमल शर्मा उपविजेता रहे। व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड स्टार राइफल क्लब के उज्ज्वल मलिक को स्वर्ण, अभय जावला को रजत व मानव चौधरी को कांस्य पदक मिला। एयर पिस्टल स्पर्धा जूनियर वर्ग में मुजफ्फरनगर की बिपाशा शर्मा को स्वर्ण, प्रियंका तोमर को रजत व अनुशिखा को कांस्य पदक हासिल हुआ। मंसूरी क्लब की हिमांशी मलिक ने सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब कोच रिचा मलिक, नदीम मंसूरी, सिम्पल चौधरी, विशाल, वासू खेवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed