फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गैस सिलिंडरों की घटतौली पर ग्रामीणों का हंगामा, 44 गैस सिलिंडरो को जलालाबाद गैस एजेंसी को सौंपे

गैस सिलिंडरों की घटतौली पर ग्रामीणों का हंगामा, 44 गैस सिलिंडरो को जलालाबाद गैस एजेंसी को सौंपे

Fri, 14 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलिंडरों की घटतौली पर ग्रामीणों का हंगामा, 44 गैस सिलिंडरो को जलालाबाद गैस एजेंसी को सौंपे
गैस सिलिंडर की घटतौली पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

बाबरी। गोगवान जलालपुर में होम डिलीवरी के लिए गए सिलिंडरों में गैस कम पाए जाने पर ग्रामीणों ने एजेंसी कर्मचारियों को बंधक बना हंगामा किया। इंडेन भवन गैस एजेंसी थानाभवन की गाड़ी गोगवांन जलालपुर में आपूर्ति के लिए पहुंची थी। गाड़ी में कर्मचारी नदीम और तसलीम ने उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिए। इस बीच उपभोक्ताओं ने सिलेंडर लेने के उपरांत सिलेंडर में वजन कम महसूस करते हुए शिकायत की। साथ ही सिलेंडरों को तुलवाया गया। उपभोक्ताओं के अनुसार प्रति सिलेंडर तीन से पांच किला गैस कम पाई गई। ग्रामीणों ने गैस वितरण के लिए आए कर्मचारियों को बंधक बना हंगामा किया। इस बीच डायल 100 और आपूर्ति निरीक्षक को मामले की सूचना दी गई। सूचना के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जगवीर सिंह, पूर्ति निरीक्षक वैशाली अहलावत ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडरों को तुलवाया। इस बीच 44 सिलेंडकर को कब्जे में लेकर जलालाबाद इंडेन गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक से शिकायत करते हुए कहा कि हर माह सिलेंडर में घटतौली की जा रही है। हंगामा करने वालो में सोनू राणा, नरेश शर्मा, कोकी राणा, सुखबीर राणा, मोनी, वेदपाल, सुशील, सुमित आदि रहे। आपूर्ति निरीक्षक वैशाली अहलावत ने बताया कि जांच के बाद जिला पूर्ति अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed