फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अभी तक नहीं हटाए टूटे विद्युत पोल, मार्ग बाधित

अभी तक नहीं हटाए टूटे विद्युत पोल, मार्ग बाधित

Sun, 03 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अभी तक नहीं हटाए टूटे विद्युत पोल, मार्ग बाधित
थानाभवन।
विज्ञापन

शुक्रवार रात आई आंधी के दौरान थानाभवन-चरथावल मार्ग पर जहां दर्जनों पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए, वहीं इतने ही विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। इनमें से करीब तीन पोल तो थानाभवन-चरथावल मार्ग पर गिरे। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को शिकायत करनी शुरू कर दी थी, लेकिन अफसरों ने लोगों की सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने खुद से पेड़ों को काटकर किनारे किया। जिसके बाद वाहनों का आगमन शुरू हुआ। अभी भी दो विद्युत पोल लाइन के साथ टूटकर सड़क के बीच में पडे़ हुए हैं। ग्रामीण सतीश सैनी, राजेश कुमार आदि ने बताया कि विद्युत पोल के सड़क पर गिरने के कारण यहां से बसों व अन्य वाहनों के साथ ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में विद्युत निगम के क्षेत्रीय एसडीओ को कई बार शिकायत करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed