{"_id":"5aea05f54f1c1b9e098b7c8b","slug":"101525286389-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सुरक्षा में भिजवाया गया प्रेमी युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सुरक्षा में भिजवाया गया प्रेमी युगल
Updated Thu, 03 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
दो माह पूर्व गांव बराला से फरार हुआ प्रेमी युगल कोर्ट मैरिज करने के बाद कैराना कोतवाली पहुंच गया।
गांव बराला से एक ही समुदाय का युवक और युवती प्रेम प्रसंग के चलते फरार हो गए थे। युवती के पिता ने कैराना कोतवाली में बहला फुसलाकर अपहरण किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को प्रेमी युगल कैराना कोतवाली पहुंचा। पुलिस को बताया कि हम बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी की है। कोर्ट मैरिज के कागजात के साथ ही उन्होंने हाईकोर्ट का आदेश भी दिखाया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने दोनों से पूछा कि वह कहां रहना चाहते हैं। जिसके बाद उन्होंने कहा कि आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत में अपने रिश्तेदार के यहां रहने चाहते हैं। इसके बाद कैराना पुलिस ने दोनो को पुलिस कर्मियों के साथ सुरक्षा में आदर्श मंडी थाना भेज दिया, जहां से उन्हें बनत भिजवाया गया।