फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कॉलेज कर रहा है शासन के आदेशों की अवहेलना, छात्रों ने किया हंगामा

कॉलेज कर रहा है शासन के आदेशों की अवहेलना, छात्रों ने किया हंगामा

Thu, 19 Apr 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज कर रहा है शासन के आदेशों की अवहेलना, छात्रों ने किया हंगामा
कांधला।
विज्ञापन

नेशनल इंटर कॉलेज में प्रदेश सरकार के आदेशों की जमकर अवहेलना की जा रही है। कॉलेज में अधिक मूल्य वाली पुस्तकें लगने से विद्यार्थियों और अभिभावकों में रोष व्याप्त है। इससे आक्रोशित विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में हंगामा किया और डीएम से सरकारी पुस्तकों को लगाए जाने की मांग की।
कस्बे के कैराना बाईपास रोड पर श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज है। जिसमें कस्बे के साथ ही देहात क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। प्रदेश सरकार के द्वारा सभी कॉलेजों में सरकारी दामों की किताबों को लगाए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन कस्बे के नेशनल इंटर कॉलेज का प्रशासन अपनी मनमानी के चलते छात्रों का शोषण कर रहा है। अभिभावक कंवरपाल, बीरसैन, नितिन, मेनपाल, दिनेश, सुलेमान, राहुल, रमेश, बिजेंद्र, सोमपाल, बीरसिंह के अनुसार शासन के आदेश के अनुसार सरकारी दामों वाली पुस्तकों को छात्रों को पढ़ने के लिए दिलाई गई है। दो दिनों से शिक्षण कार्य के दौरान कॉलेज प्रशासन छात्रों को इन किताबों को चलाने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि दिल्ली सरकार की वहीं किताबें जो कि दो से तीन गुना दाम पर बाजार में हैं कॉलेज प्रशासन मंगा रहा है। बृहस्पतिवार को भी कई छात्रों की यूपी सरकार की किताबों को वापस करके दिल्ली सरकार वाली किताबों को लाने को कहा गया। इससे छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मामले की सूचना अपने अभिभावकों को देकर कॉलेज में हंगामा कर दिया। छात्र राहुल, उमेद, सोनू, साजन ने आरोप लगाया कि कॉलेेज प्रशासन मनमानी कर रहा है। छात्रों और उनके अभिभावकों ने पूरे प्रकरण की जांच कराकर जिलाधिकारी से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले में प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि सरकारी पुस्तकों की उपलब्धता कम होने के कारण कुछ छात्र दिल्ली प्रकाशन वाली पुस्तकें ले आए हैं। इसमें कॉलेज प्रशासन का कोई हस्तक्षेप नही है और न ही इस विषय को लेकर कोई प्रदर्शन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed