{"_id":"5a81df3c4f1c1b0a7b8b6a3e","slug":"101518460732-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के लिए निकले डाक और पैदल कांवड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के लिए निकले डाक और पैदल कांवड़िया
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। महाशिवरात्रि के मद्देनजर हरिद्वार और गंगोत्री से गंगाजल लेकर हरियाणा जाने वाले डाक और पैदल कांवड़ियों का आगमन सोमवार को पूरे दिन लगा रहा। कांवड़ मार्ग पर हर-हर महादेव, बोल बम के जयघोष गूंजते रहे।
फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और व्रत का विशेष महत्व है। इसी के चलते मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों श्रद्धालु हरिद्वार और गंगोत्री से गंगाजल लाते हैं और शिवालयों में जलाभिषेक करते है। सोमवार को डाक और पैदल कांवड़ियाें का आगमन लगा रहा। डाक कांवड़ियां भगवान आशुतोष, पार्वती, गणेश की सुंदर-सुंदर झांकियों के साथ गुजरते रहे। वहीं, शहर के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक की तैयारियां हो गई हैं। मंदिर हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, मंत्री राजकुमार मित्तल और जोगेंद्र पाल सेठी ने बताया कि महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी हो गई है। मंदिरों में सफाई आदि की व्यवस्था करा दी गई। श्री शिव मंदिर सेन सभा समिति के अध्यक्ष सुधीर नैयर और सचिव दिनेश चौहान ने बताया कि भगवान आशुतोष की महाआरती शाम 6.30 बजे दीप प्रज्ज्वलित के साथ होगी। इस मौके पर भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।