{"_id":"5a5e473c4f1c1b67268b4cea","slug":"101516128060-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम एसपी ने पंजीठ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरिक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम एसपी ने पंजीठ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरिक्षण किया
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
अव्यवस्थाओं के कारण बंद पड़े नव निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पंजीठ की अब सूरत बदलने वाली है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा ने मंगलवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को 25 जनवरी तक सुदृढ़ कराकर पढ़ाई शुरू कराने के निर्देश दिए।
पानीपत रोड पर गांव पंजीठ के सामने जंगल में आठ वर्ष पूर्व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया था। जंगल के कारण छात्राओं और शिक्षिकाओं में बदमाशों के डर और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने से विद्यालय बंद कर दिया गया था। वर्तमान में कई सालों से यह विद्यालय खंडहर में तब्दील हो रहा था। बाद में प्रशासन के प्रयास से सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए विद्यालय के बराबर में पुलिस चौकी की स्थापना कराने की बात कही। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम और एसपी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के कमरों, छतों, परिसर के साथ-साथ पास में बनायी गई पुलिस चौकी का जायजा लिया। डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र शेखर को 25 जनवरी तक विद्यालय में साफ सफाई कराने तथा तमाम व्यवस्थाएं पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस से पहले ही विद्यालय में बालिकाओं की पढ़ाई शुरू होनी है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।