{"_id":"59c94ff04f1c1b9f538b45ed","slug":"101506365424-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति की महिला कर्मचारी ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति की महिला कर्मचारी ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम से न्याय की गुहार लगाई
कांधला। कस्बे के किसान सेवा सहकारी समिति में सहयोगी के पद पर तैनात महिला ऊषा ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में समिति के प्रभारी सचिव पर हाजिरी भरने के नाम सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। उसने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि प्रभारी सचिव चार माह से उसका वेतन भी नहीं दे रहे है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसे वेतन नहीं मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित महिला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में प्रभारी सचिव पुरुषोत्तम का कहना है कि सहयोगी ऊषा को संचालक मंडल के द्वारा सेवा समाप्त कर दी गई है। उनके ऊपर लगाए आरोप निराधार है।