{"_id":"59b43ad34f1c1bec7f8b57af","slug":"101504983763-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकान के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकान के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने डीएम से मांग की
शामली। थानाभवन विकास खंड के ग्राम रसीदगढ़ के अरविंद सैनी, सचिन कुमार, अनिल कुमार, आरती आदि ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि गांव में पिछले 16 महीने से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन यारपुर गांव के डीलर द्वारा वितरित किया जारहा है। नौ अगस्त को गांव में खुली बैठक आयोजित की गई थी। ग्राम प्रधान के नहीं आने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी। शुक्रवार को गुपचुप तरीके से ग्राम प्रधान ने बैठक आयोजित करके राशन की दुकान का प्रस्ताव कर लिया है। ग्राम प्रधान द्वारा गुपचुप तरीके से किए गए प्रस्ताव को निरस्त किए जाने की मांग की है। शिकायत करने वालों में गुड़िया, सोनवती, नीरज कुमार, सुशील कुमार, रणवीर सिंह, प्रवीण कुमार, पाल्लो, नकली सिंह, श्यामवीर सिंह, शोकेंद्र सैनी, जगदीश, प्रीती सैनी, लोकेश, पूजा, सुनीता, संगीता सैनी, अनीता, राजसिंह, सुमन, शशि, जगदीश, रामकली आदि मौजूद रहे।