{"_id":"59481fa74f1c1bc4388b4696","slug":"101497898919-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठा नदी के जीर्णोद्धार पर आज होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठा नदी के जीर्णोद्धार पर आज होगा मंथन
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कैराना क्षेत्र में काठा नदी का जीर्णोद्धार करने के विषय पर आज मंथन होगा। जिसमें सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने काठा नदी के जीर्णोद्धार के लिए मुद्दा उठाया था। केंद्रीय स्तर पर कमेटी बनवाई और फिर क्षेत्र का निरीक्षण कराया। इसके बाद काठा नदी का जीर्णोद्धार कराने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी वार्ता की गई। इसी के चलते मंगलवार को शामली के साथ ही सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के सिंचाई तथा प्रदूषण नियंत्रण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय मीटिंग आहूत की गई है। उसमें उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के पहुंचने की संभावना भी है। हालांकि उनका सरकारी कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। उधर, सोमवार को पूर्वी यमुना नहर खंड, सिंचाई विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। डीएम इंद्र विक्रम सिंह तथा अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह के साथ वार्ता चली।