फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   10,116 copies were examined on the second day of evaluation.

Shamli News: मूल्यांकन में दूसरे दिन 10,116 कॉपियां जांची गईं

Mon, 18 Mar 2024 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 18 Mar 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
10,116 copies were examined on the second day of evaluation.
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य ने दूसरे दिन गति पकड़ ली है। केंद्र पर सभी विषयों की कॉपियां पहुंच चुकी हैं। मूल्यांकन के दौरान 134 परीक्षक अनुपस्थित रहे। वहीं डीआईओएस ने भी केंद्र पर पहुंचकर सभी कमरों का निरीक्षण करते हुए परीक्षकों को समझाया।
विज्ञापन

रविवार को उप नियंत्रक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र पर हाईस्कूल और इंटर की सभी विषयों की कॉपियां पहुंच चुकी हैं। जिसमें हाईस्कूल और इंटर की 1 लाख 32 हजार 288 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। इसके बाद किसी भी विषय की कॉपी नहीं आएगी। सोमवार से मूल्यांकन कार्य में पूरी तेजी आ जाएगी। रविवार को 468 परीक्षकों ने 10 हजार 116 कॉपियों का मूल्यांकन किया। इस दौरान 134 परीक्षक गैर हाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने केंद्र के सभी 22 कमरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कई परीक्षकों की कॉपियां चेक की। जिसमें कुछ खामियां मिलीं। कुछ परीक्षकों ने प्रश्न गलत होने पर उसे काट दिया, लेकिन उस पर शून्य अंक नहीं दिया। जिसके बाद सभी परीक्षकों को उन्होंने समझाया। उन्होंने बताया कि रविवार को सभी विषयों की कॉपियां पहुंंच चुकी है। सोमवार से मूल्यांकन में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed