{"_id":"60bfad998ebc3e958715f053","slug":"10-thousand-reward-criminal-arrested-in-truck-robbery-shamli-news-mrt541855296","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लूट में फरार 10 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक लूट में फरार 10 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली, कैराना। थाना कैराना व एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ व ट्रक लूट की घटना में फरार दस हजार रुपये के इनामी बदमाश दीपक गोयल को गिरफ्तार किया है।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पांच फरवरी को कैराना क्षेत्र में बाईपास पर ट्रक लूट की घटना हुई थी। इस घटना की रिपोर्ट बिजेंद्र की तरफ से दर्ज कराई गई थी। इस घटना में शामिल छह बदमाशों को कैराना पुलिस व एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक आरोपी दीपक गोयल निवासी बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर फरार चल रहा था। फरार आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी मुजफ्फरनगर में भी एक घटना में वांछित चल रहा था। मंगलवार कैराना पुलिस व एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक गोयल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।