फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   10 samples of food grains will be sent every month

Shamli News: हर महीने भेजे जाएंगे खाद्यान्न के 10 सैंपल

Thu, 09 Nov 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 09 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
10 samples of food grains will be sent every month
शामली। अब हर महीने खाद्यान्न के सैंपल भरे जाएंगे और जनपद के सभी परिषदीय स्कूलों में इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। यह सैंपल प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत एकत्र किया जाएगा और योजना के तहत स्कूलों में भोजन चखने वाला ब्योरा में रजिस्टर दर्ज किया जाएगा, ताकि पता चल सकें कि खाद्यान्न में कोई कमी तो नहीं है।
विज्ञापन

जनपद के 596 परिषदीय स्कूलों में बनने वाले मिड डे मील की जांच अब लैब में कराई जाएगी। इससे अब छुट्टी होने तक स्कूल में भोजन सुरक्षित रखना पड़ेगा। महीने में कम से कम 10 स्कूलों के भोजन की गुणवत्ता परखी जाएगी। मध्याह्न भोजन मां समूह, विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं और रसोइयों के चखकर गुणवत्ता की परख करने के बाद ही परोसा जाता है। इसके साथ ही सैंपल भी रखा जाता है, ताकि अधिकारी गुणवत्ता चेक करें। यही नहीं कोई घटना होने पर उसे जांच के लिए भेजा जा सकें।
विज्ञापन

अब शासन ने इस व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके साथ ही महीने में कम से कम 10 विद्यालयों के भोजन को लैब भेजकर गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। स्कूल में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए दिवसवार रोस्टर बनेगा। स्कूल में एमडीएम चखने वाले का नाम, पदनाम का ब्योरा रजिस्टर में अंकित किया जाएगा। ताकि कोई बात होने पर संबंधित से जानकारी ली जा सकें। नई व्यवस्था का मकसद छात्रों को गुणवत्तायुक्त मिड डे मील देना है। जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed