फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   10 routes for e-rickshaws will be fixed in the city and stands will be built

Shamli News: शहर में ई-रिक्शा के तय होंगे 10 रूट, स्टैंड बनेंगे

Sun, 30 Mar 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
10 routes for e-rickshaws will be fixed in the city and stands will be built
शामली। जाम की वजह बन रहे ई रिक्शाओं पर लगाम कसने की तैयारी है। जल्द ही ई रिक्शा के 10 अलग अलग रुट तय करने की तैयारी है। तय रूट के अनुसार उनके अलग अलग रंग तय होंगे। इनके स्टैंड भी बनाए जाएंगे। गलत रुट पर चलने पर चालान होगा। जिले में अवैध रुप से चल रहे तीन हजार ई रिक्शा पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

शहर के अलावा अन्य कस्बों में भी ई रिक्शाओं की भरमार है। ई रिक्शा चालक मनमाने तरीके से जगह जगह ई रिक्शा रोकते हैं और जाम लग जाता है। ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी का आलम है कि जब चाहे, जहां चाहे वाहन को रोककर यात्रियों को बैठाने लगते हैं। शहर के रेलवे स्टेशन के दोनों गेट पर ई रिक्शा स्टैंड ही बना दिया गया है। इनके खड़ा करने का कोई निर्धारित स्टॉपेज नहीं होने से ये सड़क पर ही खड़े हो रहे हैं। इनके कारण विभिन्न स्थानों पर जाम लग रहा है, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इसके समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि ई-रिक्शा और ऑटो का रूट निर्धारण का निर्णय लिया गया है। इसके लिए ई-रिक्शाओं पर पीला, हरा, लाल रंग पुतवाया जाएगा। बुढ़ाना रोड, झिंझाना रोड, दिल्ली रोड, कैराना रोड, धीमानपुर रेलवे फाटक, रेलवे रोड, तहसील रोड, धीमानपुरा फाटक समेत 10 रूट निर्धारित किए जाएंगे। टीआई विराट का कहना है कि रूट का निर्धारण होते ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने से लेकर सीज तक की कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त 14 जवानों को भी विभिन्न रूटों पर नियमों का पालन कराने के लिए तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध ई रिक्शा के खिलाफ चलेगा अभियान, नौ टीम बनाई
जिले में पांच हजार पंजीकृत ई रिक्शा है। हाल ही में सर्वे किया था, जिसमें जिले में तीन हजार से अधिक अपंजीकृत ई रिक्शा चिन्हित किए थे। एक अप्रैल से इनके खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed