फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   10 injured including nine women due to magic reversal

मैजिक पलटने से नौ महिलाओं सहित 10 घायल

Thu, 14 Nov 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
10 injured including nine women due to magic reversal
कैराना (शामली)। हरियाणा में रिश्तेदार की रस्म तेहरवीं में जा रहे परिवार के 10 सदस्य टाटा मैजिक गाड़ी पलटने से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से तीन महिला को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शामली के माजरा रोड निवासी एक परिवार की नौ महिलाएं, एक पुरुष एक टाटा मैजिक गाड़ी से हरियाणा के पानीपत के गांव ओस्सर में एक रिश्तेदार की तेहरवीं में जा रहे थे। कैराना बाईपास पर मैजिक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। मैजिक पलटने से महिला शकुंतला, राजवती, संतोष, पूनम, सरिता, कविता, मुनेश, बबली, गुड्डी निवासी माजरा रोड रामसागर शामली घायल हो गई। साथ ही ड्राइवर सतकुमार निवासी पंजोखरा भी घायल हो गया। मैजिक पलटने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायल को कैराना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर गंभीर हालत के चलते महिला शकुंतला, बबली और पूनम को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed