फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   10% increase in toll tax will hit from April 1

Shamli News: एक अप्रैल से पड़ेगी 10 फीसदी बढ़े टोल टैक्स की मार

Sun, 30 Mar 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
10% increase in toll tax will hit from April 1
झिंझाना में पटनी परतापुर टोल प्लाजा की खबर से सम्ब​धित परिचर्चा फोटो कांग्रेस नेता अश्वनी शर
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर पटनी परतापुर टोल प्लाजा से गुजरने वाले हल्के वाहन स्वामियों को 10 प्रतिशत बढ़ा हुआ टोल देना होगा। नई दरों से संबंधित सूची टोल प्रबंधन की ओर से टोल प्लाजा पर चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद शामली में पहला टोल प्लाजा मेरठ करनाल हाईवे पर गांव पटनी परतापुर में 2023 में चालू हुआ था। एनएचएआई की नीति के तहत एक अप्रैल से दस प्रतिशत टोल शुल्क में वृद्धि की जा रही है। हल्के वाहनों से पहले 55 रुपये लिया जाता था अब 60 रुपये वसूले जाएंगे। व्यवसायिक वाहनों से 90 के स्थान पर 95 और बस, ट्रक 2 एक्सएल वाहन से अब 190 के स्थान पर 195 रुपये टोल टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन

भारी कामर्शियल वाहनों से पहले 205 से बढ़ाकर 310, भारी कंस्ट्रक्शन वाहनों से 360 से बढ़ाकर 375 टोल टैक्स लिया जाएगा। मेरठ करनाल हाईवे के पटनी प्रतापपुर टोल से बिना फास्ट टैग के गुजरने वाले कार जीप एवं हल्के वाहनों को पहले एक तरफ से 110 रुपए टोल के देने पड़ते थे मगर अब 10 प्रतिशत बढ़ाकर अदा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा के मैनेजर अमित बालियान ने बताया कि ओवर साइज सात एक्सएल वाहनों से एक तरफ के 355 रुपये और 24 घंटे के अंदर थी वापसी आने पर 530 वसूल किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हल्के वाहनों पर 10 प्रतिशत और भारी वाहनों पर करीब 5 प्रतिशत की वृद्धि विभाग की तरफ की गई है। उन्होंने बताया कि 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले पास वाहन स्वामियों पर अभी तक 330 रुपए में अनलिमिटेड ट्रिप दी जा रही थी जबकि 20 किलोमीटर दायरे से बाहर वाहनों को 50 ट्रिप के 1880 रुपए वसूले जा रहे थे। जिन पर 10 प्रतिशत बढ़ाना लगभग तय है।




यह बोले लोग

गांव पाटनी कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा ने कहा कि टोल बढ़ाना उचित नहीं है। इसे वापस लेना चाहिए।



इरफान अल्वी का कहना है कि टोल प्लाजा पर बड़े शुल्क से लोगों की जेब पर मार पड़ेगी। क्षेत्र में टोल प्लाजा शुरू हुए अधिक समय नहीं हुआ है इसलिए अभी नहीं बढ़ाना चाहिए।

झिंझाना में  पटनी परतापुर  टोल प्लाजा की खबर से सम्बधित परिचर्चा फोटो  कांग्रेस नेता अश्वनी शर

झिंझाना में पटनी परतापुर टोल प्लाजा की खबर से सम्बधित परिचर्चा फोटो कांग्रेस नेता अश्वनी शर

झिंझाना में  पटनी परतापुर  टोल प्लाजा की खबर से सम्बधित परिचर्चा फोटो  कांग्रेस नेता अश्वनी शर

झिंझाना में पटनी परतापुर टोल प्लाजा की खबर से सम्बधित परिचर्चा फोटो कांग्रेस नेता अश्वनी शर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed