फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1.33 lakh answer books will be evaluated

1.33 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का होगा मूल्यांकन

Sun, 15 Mar 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
1.33 lakh answer books will be evaluated
शामली। आरके इंटर कालेज शामली मूल्यांकन केंद्र पर गैर जनपदों की उत्तर पुस्तिकाओं का पहुंचना शुरू हो गया है। जनपद में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की 1.33 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन के लिए पहुंची उत्तर पुस्तिकाओं को कोठार में रखवाया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन की तैैयारी शुरू हो गई है। शामली में आरके इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बोर्ड की तरफ से मूल्यांकन के लिए 576 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 20 कमरों में मूल्यांकन की व्यवस्था की गई है। उत्तर पुस्तिकाओं के रखने के लिए चार कोठार बनाए गए हैं। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि गैरजनपदों की लगभग एक लाख 33 हजार 613 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इनमें हाईस्कूल की 82447 और इंटर की 51166 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। अधिकतर उत्तर पुस्तिकाएं पूर्वांचल के जिलों की रहेंगी। 16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। उप नियंत्रक ने बताया कि शनिवार को एक ट्रक सुबह और एक ट्रक शाम को उत्तर पुस्तिकाएं लेकर मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचा। उत्तर पुस्तिकाओं को ट्रक से उतरवाकर कोठार में रखवा दिया गया है। इनमें इंटर की गणित, अकाउंटिंग, बैंकिंग, व्यवसायिक, समाजशास्त्र, ड्राइंग टेक्निकल और हाईस्कूल की गणित वाणिज्यिक आदि विषय की उत्तर पुस्तिकाएं शामिल है। अभी उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचनी शुरू हुई है। दो-तीन दिन में सभी उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed