{"_id":"67dd10666b8216a5bb065943","slug":"shamli-e-rickshaw-driver-strangled-to-death-with-a-cloth-wife-reached-police-station-crying-2025-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: ई-रिक्शा चालक की कपड़े से गला घोंटकर हत्या, रोती-बिलखती थाने पहुंची पत्नी, लापता थे संदीप कर्नवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: ई-रिक्शा चालक की कपड़े से गला घोंटकर हत्या, रोती-बिलखती थाने पहुंची पत्नी, लापता थे संदीप कर्नवाल
Fri, 21 Mar 2025 12:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:38 PM IST
सार
मोहल्ला दयानंदनगर गली नंबर 2 निवासी संदीप कर्नवाल (55) बृहस्पतिवार से गायब थे। शुक्रवार सुबह उनका शव पड़ा मिला, गले पर कपड़ा बंधा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाने में बैठी संदीप कर्नवाल की पत्नी ममता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के मोहल्ला दयानंदनगर निवासी लापता ई रिक्शा चालक की कपड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बाहवड़ी मार्ग पर मिला। मृतक की पत्नी ममता ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला दयानंदनगर गली नंबर 2 निवासी संदीप कर्नवाल (55) ई रिक्शा चलाते थे। बृहस्पतिवार दोपहर को वह घर से ई रिक्शा लेकर गए थे और देर शाम तक नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे कोतवाली पुलिस को मेरठ करनाल हाईवे से गांव बाहवड़ी जाने वाले मार्ग पर एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। उसके गले में कपड़ा बंधा मिला, जिससे पता चला कि गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। परिजनों ने शव की पहचान लापता संदीप के रूप में की। उसकी ई रिक्शा भी गायब है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। ई रिक्शा चालक की हत्या से परिजनों में गम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन