{"_id":"6a2b0f8180eb874ec3010e37","slug":"youths-took-out-a-procession-to-protest-against-the-paper-leak-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-175878-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पेपर लीक के होने के विरोध में युवाओं ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पेपर लीक के होने के विरोध में युवाओं ने निकाला जुलूस
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे युवा। संवाद
शाहजहांपुर/रोजा। परीक्षाओं में प्रश्नपत्र के लीक होने समेत कई मुद्दों को उठाते हुए कृष्णा एकेडमी शिक्षा समिति से जुड़े युवाओं ने जुलूस निकाला। दो थानों की पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। युवाओं ने कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया।
बृहस्पतिवार को युवा हथौड़ा चौराहे स्थित गन्ना शोध परिषद के पास एकत्र हुए। यहां पर रोजा पुलिस ने पहुंचकर रोकने का प्रयास किया। इस पर काफी नोकझोंक हुई। तय हुआ कि बाइक पर बैठकर कलक्ट्रेट तक जाएं। युवा हथौड़ा चौराहे तक आए और बाइक से उतरकर तिरंगा लेकर फिर चलने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो युवाओं ने दौड़ लगा दी। इसके बाद खिरनीबाग चौराहे पर सदर बाजार पुलिस ने भी उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस कार्यालय के पास भी रोकने का प्रयास किया गया।
इस बीच ज्ञापन में सॉल्वर गैंग व पेपर लीक माफिया के खिलाफ केंद्रीय लोक परीक्षा अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई करने, मुख्यमंत्री पोर्टल पर जवाबदेही तय करने समेत कई मांगों को उठाया गया। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष परविंदर सिंह, वैभव सिंह, हिमांशु पाल, अभिषेक राजपूत, सुदेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
जुलूस का नेतृत्व करने वाले को थाने में बैठाया
रोजा। पेपर लीक मामले में जुलूस निकालने वाले युवाओं के लखनऊ जाकर प्रदर्शन की सूचना के बीच पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस जुलूस का नेतृत्व करने वाले परविंदर के गांव नोटिस देने पहुंची। जहां पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिस लौट गई। बमुश्किल परविंदर दो घंटे के बाद थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें थाने में बैठा लिया। संवाद