फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youths Handed Over to Police for Hurting Religious Sentiments

Shahjahanpur News: धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने पर युवकों को किया पुलिस के हवाले

Sun, 05 Apr 2026 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Youths Handed Over to Police for Hurting Religious Sentiments
निगोही। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इससे नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ता गांव पहुंचे और युवकों से उठक बैठक लगवाते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को थाना क्षेत्र एक गांव में शाम चार बजे दो युवकों ने अपनी सोशल मीडिया आईडी में एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दी। वीडियो देखते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता गांव पहुंच गए। उन युवकों को तलाश कर पकड़ लेने के साथ ही पुलिस को भी बुला लिया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को समझाया। गांव के बुजुर्गों ने बीच में पड़कर युवकों से माफी मंगवाई। इस बीच युवकों ने उठक-बैठक भी लगवाई गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed