{"_id":"6a3d8a91f1f30378320f0a49","slug":"youths-caught-partying-with-a-teenage-girl-from-haryana-in-a-locked-house-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-177236-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंद मकान में हरियाणा की किशोरी के साथ पार्टी करते पकड़े गए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंद मकान में हरियाणा की किशोरी के साथ पार्टी करते पकड़े गए युवक
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। पुवायां मार्ग पर देसी शराब की भट्ठी के पीछे मोहल्ला गौसनगर के एक बंद मकान में बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे कुछ युवकों को एक नाबालिग लड़की के साथ पार्टी करते पुलिस ने पकड़ लिया और उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले आई। वहां पुलिस सभी से पूछताछ करने में जुटी है।
राष्ट्रीय योगी सेना के मंडल संयोजक जितेंद्रनाथ की शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर से बंद मकान खुलवाया तो अंदर 10-12 युवक एक किशोरी के साथ बिरयानी खाने के साथ बीयर पी रहे थे। मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई।
पुलिस को पूछताछ से पता चला है कि लड़की हरियाणा के जिला फरीदाबाद की रहने वाली है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि किशोरी के परिजनों को थाने बुलाया गया है। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि एक घर में इतने लोग किस मकसद से आए थे। मामले की जांच की जा रही है। संवाद