फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth's Body Found Hanging from a Tree

Shahjahanpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 26 Apr 2026 09:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
Youth's Body Found Hanging from a Tree
15 दिन बाद थी बहन की शादी, परिवार में कोहराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरानपुर कटरा। खंडसार गांव में कृष्ण पाल के 27 वर्षीय पुत्र राम सिंह का शव रविवार को सुबह गांव के बाहर शीशम के एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। 15 दिन बाद उसकी छोटी बहन फूलमती की शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले अनहोनी हो जाने से घर में कोहराम मच गया और विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं।
सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस को कृष्ण पाल ने बताया कि बेटा राम सिंह दिल्ली में रहकर एक फैक्टरी में काम करता था। पिछले माह दिल्ली से लौट कर आने के बाद वह छोटी बहन की शादी की तैयारियों में लगा था। इस बीच, वह शनिवार को अपनी पत्नी गीता को तीन माह की बेटी के साथ उसके मायके पहुंचा आया। शनिवार की रात वह किसी वक्त घर से निकल गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने पेड़ पर उसका शव लटका देख घरवालों को सूचना दी। पुलिस ने गमछे से पेड़ पर लटके उसके शव को नीचे उतार कर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर के अनुसार आरंभिक जांच से पता चला कि उसने घरेलू कलह से परेशान होकर गले में फंदा डालकर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि राम सिंह के घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के बीघापुर सिटौली गांव निवासी 36 वर्षीय दिनेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। उनके गले में अगौछे का फंदा पड़ा था। शव को देख उनके परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। परिजनों के अनुसार, दिनेश दिल्ली में काम करते थे। अभी पांच दिन पूर्व ससुराल में एक कथा में शामिल होने के लिए आए थे। उनके मकान से शराब के पौव्वे मिले हैं। इंस्पेक्टर सोनी शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed